पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोयलांचल में बारिश से मौसम का मिजाज बदला

कोयलांचल में बारिश से मौसम का मिजाज बदला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलांचल में रविवार को तेज आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगातार गर्मी से तप रही धरती से लोगों का जीना दूभर हो गया था। सुबह 8.00 बजे से ही लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन रविवार की दोपहर अचानक तेज आंधी और फिर हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। तूफान से कई जगहों पर बिजली भी गिरी, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। तेज आंधी के कारण झारखंड सरकार और सीसीएल की बिजली व्यवस्था ठप हो गई।

ईचाक | ईचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा कला गांव मे वज्रपात से दो गाय की मौत हो गई। घटना दोपहर ढाई बजे की है। इस संबंध मे जानकारी के अनुसार रविवार ढाई बजे अचानक तेज तूफान के साथ हल्की बारिश होने लगी। इसी दौरान वज्रपात हो गई। जिससे दो गाय चपेट मे आ गई और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गाय किस किसान की है समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...