पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईचाक : आंधी पानी से घर के छप्पर उड़े, बड़ी संख्या में पेड़ गिरे, खेत में लगा टमाटर बरबाद

ईचाक : आंधी-पानी से घर के छप्पर उड़े, बड़ी संख्या में पेड़ गिरे, खेत में लगा टमाटर बरबाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईचाक. थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे आंधी और बारिश से दर्जनों घर के छान छप्पर उड़ गए। अचानक आए तेज तूफान ने देवकुली, लूंदरू, डाढ़ा, दिगहि, खैरा कर्मा, बसरिया सहित कई गांव को तबाह कर दिया। दर्जनों पेड़ और खपड़ैल व कॉरकेट के घर उजड़ गए। देवकुली में देवनारायण पासवान, मो. सोनिया, गोविंद पासवान सहित कई लोगों ने बेघर हो गए। मचान पर रखे पुआल, छत पर रखे बिचाली, तूफान मे उड़ गए। कई पेड़ टूट कर गिर गए। खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गए। कई लोगों ने बताया कि ऐसा तूफान लगभग 25-30 बरसों के बाद आया है। देवकुली के जगरनाथ महतो का लगभग दो एकड़ भूमि पर लगा टमाटर बरबाद हो गया। तूफान के कारण काफी क्षति पहुंची है। वहीं बारिश मामूली थी।

खबरें और भी हैं...