टाटीझरिया | मंगलवार को टाटीझरिया प्रखण्ड के तीन क्रशर को ध्वस्त किए जाने को लेकर गुरुवार को तीन मामले दर्ज करवाए गए। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग आफिसर नितेश कुमार गुप्ता के लिखित बयान पर थाना में काण्ड संख्या-12/2018 भादवी की धारा-379,54 झारखण्ड लघु खनिज अधिनियम 2004 एवं 13 झारखण्ड जेएम रूल 2017 के तहत ईचाक के गांव चन्दा के रहने वाले तथा मुरूमातू में रहने वाला सुमन कुमार मेहता, टाटीझरिया निवासी सतेन्द्र सिंह तथा लक्ष्मी सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।