पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 घंटा बिजली दो नहीं तो पावर सब स्टेशन बंद करो : गौतम

24 घंटा बिजली दो नहीं तो पावर सब स्टेशन बंद करो : गौतम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईचाक में गर्मी की मार से त्रस्त ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए आदर्श युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पावर सब स्टेशन ईचाक का घेराव किया।

सर्वप्रथम संगठन का समूह पुराना काली मण्डा में एकत्रित होकर बाजार से होते हुए इलाहाबाद बैंक तक पहुंचकर वापस पावर सब स्टेशन में ताला बंदी की। वही संगठन ने बिजली विभाग होश में आओ, बिजली विभाग मुर्दाबाद, 24 घंटा बिजली दो का नारा लगाया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि पुरा ईचाक में 190 एम्पियर बिजली की खपत है, लेकिन विभाग की ओर से मात्र 130 एम्पियर बिजली मिलती है। वह भी आधा से अधिक फीडर काटकर मात्र पांच से छह घंटे ही दी जाती है।

चेतावनी देते हुए कहा कि सभी फीडर को बराबर बिजली दो नहीं तो पुरा सप्लाई बंद करो। वही बिजली विभाग के एसडीओ ने आश्वासन दिया कि हर फीडर मे बराबर बिजली दिया जाएगा। संजय मेहता ने चेतावनी दिया कि नहीं देने पर पुन: आंदोलन किया जाएगा। मौके पर आंदोलन मे संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, सचिव कुलदीप कुमार, संजय, गुड्डू कुमार गगन, विकेश कुमार, मुन्ना गुप्ता, काशी महतो, संजय कुमार मेहता, डॉ कौशल मेहता, भोला नाथ मेहता, बिनोद कुमार, चंदन कुमार, अरूण कुमार, राजीव कुमार, लखन प्रसाद मेहता, रिंकू कुमार, अरूण कुमार रजक, मनोज रजक, उमेश सिंह, कैलाश कुमार, बैजनाथ साव, संदीप कुमार, विजय कुमार दास, सिकारा हेब्रोम, महेश शोरेन, अजीत कुमार, सुरेश रजक, सूरज कुमार, बंटी कुमार, सनि कुमार, अजय कुमार, टिंकू कुमार, विकास कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, घनश्याम राणा आदि कई ग्रामीण घेराबंदी में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...