पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकपा माले ने सीएम के नाम सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

भाकपा माले ने सीएम के नाम सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईचाक | भाकपा (माले) प्रखण्ड कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमे लिखा गया है कि बिजली बिल में वृद्धि वापस लें, 60 वर्ष से अधिक के सभी महिला पुरुषों को वृद्धा पेंशन देने, ईचाक बाजार मे शुलभ शौचालय बनवाने, सभी किसानों का केसीसी कार्ड, समय पर खाद्य बीज एवं कृषि कार्य के लिए नि:शुल्क उपकरण मुहैया कराने, सभी मनरेगा मजदूरो का ससमय मजदूरी भुगतान एवं मजदूरी दर 168 रुपया से बढ़ाकर 500 रुपया करने, प्रधानमंत्री आवास मे बरती गई अनियमितता पर उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करवाने के अलावा ईचाक सीएचसी मे चौबीस घंटे चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। मांग पत्र सौंपने वालो मे प्रखण्ड सचिव अनुज कुमार, लोकनाथ महतो, शेखर राय, सुनील पाण्डेय, विजय कुमार, कामेश्वर मेहता के अलावा कई अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...