पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्य नवयुवक संघ ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

लक्ष्य नवयुवक संघ ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईचाक | ईचाक पुराना काली मंडप के प्रांगण में जम्मू कश्मीर सीमा पर शहीद हुए गिरिडीह के लाल बीएसएफ के जवान सीताराम उपाध्याय की मौत पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। यह आयोजन लक्ष्य नवयुवक संघ के बैनर तले किया गया। संगठन के युवाओं ने हाथों में मोमबत्ती लेकर दो मिनट का मौन रख कर शहीद के कुर्बानी को याद किया। मौके पर अभिषेक कुमार, सचिदानंद अग्रवाल, दीपक सिंह, रोहन कुमार, रानू सिन्हा, जानू सिन्हा, शंकर सोनी, रामावतार स्वर्णकार, बबलू कुमार मेहता, रवि कुमार, दुर्गेश कुमार, शुभम कुमार, बबलू सिन्हा, आकाश कुमार, बबन यादव, गौतम रवि, आनंद कुमार, बलराम कुमार, नीतीश कुमार, शिवेश, रवि केशरी, पवन कुमार, किरण भगत, छोटू कुमार, प्रदीप साव, मिथुन यादव समेत कई युवा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...