पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईचाक : गांजा का पौधा नष्ट, एक गिरफ्तार

ईचाक : गांजा का पौधा नष्ट, एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईचाक | अलौंजा कला गांव में शनिवार को ईचाक पुलिस ने लहलहाती गांजा के पौधा को नष्ट कर दिया। इस दौरान बासुदेव महतो पिता श्यामलाल महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दुखन महतो और मनोहर महतो भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि अलौंजा कला गांव मे गांजा की खेती की गुप्त सूचना एसपी को मिली थी। एसपी के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। छापामारी के क्रम में खेतों मे लगे करीब 40-45 गांजा के पौधा को नष्ट कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार लोगो को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...