पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य एवं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट सावित्री की पूजा अर्चना की। सुबह साढ़े पांच बजे से ही गांवों मे वट वृक्षों के पास महिलाओं का इकटठा होना प्रारंभ हो गया था। और वट वृक्ष के नीचे बैठ कर अपने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सती सावित्री के ध्यान में मग्न रही। पुजारी नरेश पाठक ने बताया कि कहा जाता है कि इसी वृक्ष के नीचे सती सावित्री ने अपने पतिव्रत के बल से यमराज से अपने मृत पति को पुन: जीवित करवा लिया था। प्रखण्ड के मंगुरा, करियातपुर, चन्दा, जलौध, बरवॉ, अलौजा, कुरहा, बरकाकला बरकाखुर्द, मनाय, फुफन्दी, देवकुली, लुन्दरू, डाढा, डोय पोखरिया, दरिया, हदारी बरियठ सिझुआ बोगा डुमरौन समेत कई गांवों वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ देखी गई ।

खबरें और भी हैं...