पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3.75 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

3.75 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने बुधवार को ईचाक प्रखंड में 64 लाख पचास हजार रुपए की लागत से निर्मित दो योजनाओं का शिलान्यास एवं तीन करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित पांच योजनाओं का उद्घाटन किया। शिलान्यास की गई योजनाओं में देवकुली गांव के 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, देवकुली मैदान की चहारदीवारी एवं हसेल गांव में 13 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तालाब गहरीकरण का शिलान्यास किया।

इसके बाद सांसद मद से करीब 15 लाख रुपए की लागत से बुढिय़ा माता मंदिर प्रांगण में निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। परासी में एक करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से निर्मित मिशन स्कूल से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय वाया सूर्यमंदिर तक पीसीसी पथ, 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित केएन प्लस 2 उच्च विद्यालय ईचाक की चहारदीवारी, 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवा पांडेय के घर से देवकी ठाकुर के घर तक पीसीसी पथ एवं 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिझुआ उच्च विद्यालय मैदान की चहारदीवारी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ईचाक ऐतिहासिक नगरी है। आदर्श ग्राम पंचायत परासी में तालाब, मन्दिर एवं बाग बगीचे की खूबसूरती देखने को मिलेगी लेकिन भौतिक संरचना से गांव आदर्श नहीं हो सकता बल्कि वहां के ग्रामीणों की सकारात्मक सोच, सामजिक रीति-रिवाज, व्यवहारिक रहन सहन से गांव आदर्श हो सकता है।

ईचाक परासी के शिक्षित व जागरूक लोगों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। नशा विरोधी को लक्ष्य बनाना होगा तभी विकसित समाज बनेगा। देवकुली स्कूल के अध्यक्ष अनिल सिंह ने विद्यालय में अतिरिक्त कमरा देने की मांग रखी। मौके पर जिप अध्यक्ष सुशीला देवी, जिप सदस्य सुमित्रा देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण सिंह, अशोक कपरदार, सच्चिदानंद अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता, आर के मेहता, प्रखंड अध्यक्ष जयनंदन मेहता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन राम, बीडीओ उषा मिंज, बीपीओ स्वाति वर्मा, मुखिया निर्मल कुमार, राजेश राम, उमेश प्रसाद, सुनील मेहता, भागवत मेहता, टाटीझरिया सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, नवलेश कुमार, मुकेश उपाध्याय, सुभाष सोनी, बद्री मेहता, राजकुमार राम, मुखलाल मेहता, रामकुमार सिंह, अनिल मेहता, नंदकिशोर मेहता के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

योजना का शिलान्यास करते सांसद व अन्य।

खबरें और भी हैं...