पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाम के चलते दिन में मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों पर लगे प्रतिबंध

जाम के चलते दिन में मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों पर लगे प्रतिबंध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग अपनी बाइक दुकानों के सामने ही खड़ी करते हैं

भास्कर संवाददाता| इछावर

विवाह सीजन के चलते इस समय नगर के बड़ा बाजार, यादवपुरा में भारी भीड़ के चलते सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। खरीदी के लिए आने वाले दो पहिया वाहन चालक दुकानों के सामने ही अपनी बाइक खड़ी करते हैं। ऐसे में अगर कोई चार पहिया वाहन बाजार में आ जाए तो जाम की स्थिति बन जाती है।

नगर के मुख्य बाजार में इस समय अधिक भीड़ होने के कारण चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग दुकानदारों व आम जन उठा रहे हैं। मुख्य बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग अपनी बाइक दुकानों के सामने ही खड़ी करते हैं। इस कारण 20 फीट चौड़ा रोड भी पतली गली की तरह नजर आता है जिसके चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जब भी बाजार में दिन के समय चार पहिया वाहन आ जाता है तो सड़क पर खड़ी बाइकों के कारण चार पहिया वाहन को निकलने में काफी समय लग जाता है।

खबरें और भी हैं...