मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में होंगी 400 बेटियों की शादी
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत इस बार ग्राम पंचायतें विवाह सम्मेलन की जिम्मेदारी निभाएंगी। जनपद क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और लगभग 400 जोड़ों का विवाह यहां संपन्न होगा।
जनपद सीईओ नवल मीणा ने बताया कि 18 अप्रैल को बावड़िया गोसाई, सिराड़ी व धामंदा में विवाह सम्मेलन होगा। वहीं 19 अप्रैल को सेमली जदीद, कांकरखेड़ा, भाऊखेड़ी, दुर्गपुरा, नरसिंह खेड़ा, झालकी, कुशलपुरा में, 20 को दीवड़िया, ढाबला राय, गोलूखेड़ी, बोरदीकलां, ब्रिजिशनगर, 22 को पांगराखाती, 24 को खेरी व 26 को कालापीपल में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। चेनपुरा में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन के तहत 19 जोड़ों का निकाह संपन्न होगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 400 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। मंगलवार को जनपद सभा कक्ष में पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव व सहायक सचिवों को निर्देश दिए गए कि वो विवाह सम्मेलन की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़े। पहली बार ग्राम पंचायतों को यह जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जनपद सीईओ नवल मीणा, एपीओ जीएस अहिरवार व खंड पंचायत अधिकारी कैलाश इवने ने सचिव व सहायक सचिवों को मार्गदर्शन दिया।
यहां इतने जोड़ों का होगा विवाह
बावड़िया गौसाई-16, सिराड़ी-27, धामंदा-28, सेमली जदीद-13, कांकरखेड़ा-48, भाऊखेड़ी-41, दुर्गपुरा-7, नरसिंह खेड़ा-10, झालकी-12, कुशलपुरा-23, दीवड़िया-35, ढाबला राय-23, गोलूखेड़ी-10, बोरदीकलां-9, ब्रिजिशनगर-23, चेनपुरा-19, पांगराखाती-15, खेरी-14, कालापीपल-27 इस पक्रार कुल 400 जोड़ा का विवाह संपन्न होगा।