पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनदेखी : ग्रामीणों ने मंदिर के सामने से गंदगी हटाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया आवेदन

अनदेखी : ग्रामीणों ने मंदिर के सामने से गंदगी हटाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के साथ ही इछावर जनपद भी खुले में शौच मुक्त घोषित की जा चुकी है और शासन ने गंदगी व कीचड़ मुक्त गांव बनाने के लिए ग्राम पंचायतों को राशि भी दी है। इसके बाद भी जनपद की अधिकतर पंचायतें गंदगी व कचरे से सराबोर है और ग्रामीण परेशान हैं। हालत तो यह कि मंदिर के आस-पास भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और पंचायत मंदिर के आस-पास की गंदगी भी साफ नहीं करा रही है।

ढाबलाराय गांव के ग्रामीणों ने पहले एसडीएम, सीईओ व थाना प्रभारी को पत्र लिखकर गांव के राम मंदिर के आसपास हो रही गंदगी को साफ कराने की गुहार लगाई। जब स्थानीय अधिकारियों से बात नहीं बनी तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखकर ग्राम के राम मंदिर के आसपास गांव के दंबगों द्वारा लगाए गए गंदगी व कचरे के ढेर हटाने का कहा। गांव में राम मंदिर व हनुमान मंदिर जाना हो तो घूड़ों से होकर ही जाना पड़ता है। मंदिर के मुख्य गेट पर ही कुछ लोगों ने कचरा डाल रहे हैं। यही हालत जनपद अध्यक्ष ओपी वर्मा के गांव नयापुरा की है। यहां भी शिव मंदिर के पास ही खाली पड़ी जगह पर गंदगी हो रही है।

इस बारे में ढाबला राय के संतोष वर्मा का कहना है कि हमने पहले पंचायत में आवेदन दिया कि मंदिर के आसपास लगे कचरे के ढेर हटाया जाए। जब पंचायत से बात नहीं बनी तो एसडीएम, सीईओ व थाना प्रभारी से भी गुहार लगाई, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर मांग की गई है।

सफाई के दिए हैं निर्देश

ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों को यह निर्देश दिए हैं कि व गांवों में नियमित सफाई कराएं। गांवों में कुछ लोग सड़क किनारे खाद बनाने के लिए घुड़े डाल रहे हैं। इन्हें भी हटाने के प्रयास किए जाएंगे। नवल मीणा, सीईओ जनपद पंचायत

खबरें और भी हैं...