योग की क्रियाएं सीख रहे हैं ग्रामीण
इछावर| पतंजलि योग समिति द्वारा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिवसीय योग शिविर के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को योग सिखाया जा रहा है। इस समय ढाबलाराय गांव में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ढाबलाराय में पांच दिवसीय योग शिविर में ग्रामीण युवा उत्साह से भाग ले रहे हैं। पतंजलि के योग शिक्षक राजपाल परमार प्रतिदिन युवाओं को योग क्रियाओं के साथ ही शुद्ध आहार, विभिन्न बीमारियों से योग से कैसे बचा जा सकता है आदि विषय पर जानकारी दे रहे हैं। योग शिक्षक राजपाल परमार ने बताया कि पतंजलि योग समिति द्वारा ब्लाक के गांवों में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ढाबलाराय में आयोजित योग शिविर में प्रतिदिन युवा योग सिख रहे हैं।