पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खजूर के पेड़ से हटाकर बिजली के खंभे पर टांगे सप्लाई के तार

खजूर के पेड़ से हटाकर बिजली के खंभे पर टांगे सप्लाई के तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयापुरा में खजूर पर टांगे बिजली के तारों को एमपीईबी ने खंभा लगाकर लाइन खींच दी है। गांव में अटल ज्योति अभियान के तहत फीडर सेपरेशन का काम शुरू नहीं किया गया है। गांव में टूटे हुए बिजली के खंभों के ही बिजली सप्लाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 6 फीट की ऊंचाई से निकली बिजली लाइन की शिकायत की थी। इसके बाद कंपनी ने तार को ऊंचा उठाकर पास के खड़े खजूर के पेड़ से बांध दिए थे।

पेड़ के सहारे अटल ज्योति शीर्षक से दैनिक भास्कर ने 9 मई को खबर प्रमुखता से छापी थी। इसके बाद एमपीईबी की टीम हरकत में आई और नयापुरा से खजूर के पेड़ पर टांगे गए बिजली के तारों को हटाकर इसके स्थान पर नया बिजली का खंभा लगा दिया गया। ज्ञात हो कि अभी तक गांव में अटल ज्योति अभियान के तहत फीडर सेपरेशन का कार्य शुरू नहीं किया गया है। गांव में टूटे हुए बिजली के खंभों के साथ ही बिजली सप्लाई की जा रही है। मात्र 6 फीट की ऊंचाई से निकली विद्युत लाइन की शिकायत ग्रामीणों ने की थी तो लाइन मेन ने तार को ऊंचा करने के लिए पास ही खड़े खजूर के पेड़ से तार बांध दिए थे। भास्कर में खबर छपने के बाद एक जगह खंभे लगाकर तारों को ऊंचा कर दिया गया, लेकिन अभी गांव में कई जगह ऐसी ही स्थिति है। तार नीचे लटक रहे हैं जो खतरा बने हुए हैं। यही हालत खेरी गांव की भी है यहां भी अभी तक अटल ज्योति अभियान के तहत कार्य नहीं किया गया है। ग्राम नयापुरा के रवि प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि अखबार में खबर छपने के बाद एमपीईबी की टीम आई और नया खंभा लगाकर चली गई। इससे पहले हम कह-कह कर परेशान हो गए है, लेकिन तारों को ऊंचा नहीं किया जा रहा है। लाइन मेन से जब कहा कि यहां से ट्रालियां निकलती है और किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा तो तारों को ऊंचा कर खजूर से बांध दिया था।

खबरें और भी हैं...