समाज की धर्मशाला का हुआ भूमिपूजन
समाज की धर्मशाला का हुआ भूमिपूजन
इछावर| भगवान परशुराम जयंती ब्राह्मण समाज ने कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार पालीवाल, विशेष अतिथि ब्राहाण समाज जिलाध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाल, सीएल व्यास, आरडी शर्मा, एल एन शर्मा, सतीष त्रिवेदी, संजय कुमार पालीवाल ब्राहाण समाज ब्लाक अध्यक्ष महेश कुमार जोशी सहित समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजन अर्चना एवं हवन किया। इसके बाद चल समारोह निकाला गया। चल समारोह ब्राह्मण समाज धर्मशाला से शुरू हुआ। जो नगर के मार्गों से होता हुआ पुन: धर्मशाला पहुंचा। इस मौके पर पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही श्रीमती दुर्गादेवी गोपालदास पालीवाल परमार्थ ट्रस्ट ब्राहाण समाज धर्मशाला का भूमि पूजन किया गया।