पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुआ विवाह सम्मेलन

तीन ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुआ विवाह सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इछावर| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतें बावड़िया गौसाई, सिराड़ी व धामंदा में अक्षय तृतीया के मौके पर निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहली बार ग्राम पंचायत स्तर हुए विवाह सम्मेलन में कई तरह की अव्यस्थाएं भी रहीं। बुधवार को तीन ग्राम पंचायतों बावड़िया गौसाई, सिराड़ी व धामंदा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। बावड़िया गौसाई में 16, सिराड़ी में 27 व धामंदा में 28 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। पहली बार इन गांवों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इससे पहले जनपद स्तर पर विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार जनपद क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में 18 से 26 अप्रैल तक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें लगभग 400 जोड़ों का विवाह होगा और ग्राम चेनपुरा में 20 अप्रैल को 19 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी होगा।

खबरें और भी हैं...