ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सहायक सचिव पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। सहायक सचिवों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए।
शुक्रवार को धरना स्थल पर सहायक सचिवों ने पकोड़े तलकर अपना विरोध दर्ज किया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगार युवाओं को पकौड़ा बेचकर रोजगार प्राप्त करने की बात किए जाने के बाद से पकौड़ा राजनीति का एक हिस्सा बना गया है। जनपद क्षेत्र के सहायक सचिवों ने भी धरना स्थल जनपद कार्यालय के सामने पकोड़े तले और अपना विरोध दर्ज किया। ज्ञात हो कि पिछले चार दिनों से सहायक सचिव धरने पर बैठे है और विरोध दर्ज करने के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सहायक सचिव संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए शनिवार को सुंदर कांड का आयोजन किया गया है। इसमें सभी सहायक सचिव सुंदर कांड का पाठ करेंगे। शुक्रवार को धरना स्थल पर ब्लाक अध्यक्ष महेश वर्मा, ब्लाक सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज शर्मा, राकेश कुमार, पंकज ठाकुर महेश वर्मा, मगन बारेला, मोहन मीणा, राजेश ठाकुर, मंगलेश वर्मा, संदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।
सहायक सचिवों ने पकोड़े तलकर अपना विरोध जलाया।