पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैंकर से पूरी नहीं पड़ रही सप्लाई, खेत में बने कुएं से ढोकर पानी लाने को मजूबर हैं लोग

टैंकर से पूरी नहीं पड़ रही सप्लाई, खेत में बने कुएं से ढोकर पानी लाने को मजूबर हैं लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीषण गर्मी में पूरे क्षेत्र मे जल संकट गहराया हुआ है इससे नगर भी अछूता नहीं है। पिछले एक माह से नगर परिषद प्रतिदिन 50 टैंकरों से पानी नगर में सप्लाई करा रही है। इसके बाद भी नगर में पानी की परेशानी विकराल रूप धारण कर रही है। नगर परिषद के प्रयास अभी तक नाकाफी साबित हुए है और लोगों को अब खेतों पर बने कुएं का रूख करना पड़ रहा है।

इस समय तीन दिन तो कहीं चार दिन छोड़कर एक समय पानी सप्लाई नलों से किया जा रहा है। नगर में पानी का मुख्य स्रोत कांकड़खेड़ा तालाब के पास लगे बोर हैं। इन बोरों से ही नगर 80 प्रतिशत जल सप्लाई की जाती है, लेकिन जल स्तर नीचे जाने से कांकड़खेड़ा के बोर भी कम पानी दे रहे है। एक साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन नगर परिषद लसूडिय़ा कांगर की पाइप लाइन को शुरू नहीं कर पाई है।

दो माह पहले नगर परिषद ने प्रस्ताव पास कर वर्तमान ठेकेदार का का टैंडर निरस्त कर दिया था और दूसरे ठेकेदार को अधूरा कार्य करने का प्रस्ताव पास किया था। नगर परिषद सीएमओ ने शासन से रिटेंडर का मार्गदर्शन मांगा है और शासन से दो माह बीत जाने के बाद भी मार्गदर्श नहीं मिला है। इसके चलते लसूड़िया कांगर की पाइप लाइन का कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।

दो माह पहले सरकार से मांग रीटेंडर का मार्गदर्शन, लेकिन अभी तक नहीं आया जवाब

नगर में पानी की टंकी से पानी भरते हुए लोग।

सात लाख लीटर की जरूरत, हो रहा 3 लाख लीटर पानी सप्लाई

नगर की आबादी : 16 हजार 868, की आबादी है जहां 3 दिन छोड़कर नगर में पानी सप्लाई किया जाता है।

सप्लाई किया जा रहा पानी : 3 लाख लीटर प्रति दिन पानी प्रदाय किया जाता है।

प्रति दिन नगर में पानी की खपत : प्रति दिन नगर में पानी की खपत 7 लाख लीटर है।

सार्वजनिक कुओं और हैंडपंप की स्थिति : कुएं - 14 में से 2 कुओं में पानी है बड़वाला, रेंज वाले कुएं में पानी है जहां से लोग पानी भरते है

कहां से होती है जल सप्लाई : कांकड़खेड़ा मुख्य स्रोत है जहां से नगर में जल सप्लाई किया जाता है।

पानी की टंकी की क्षमता : नगर में एक पानी की टंकी गंजीबड़ क्षेत्र में बनी हुई इसका निर्माण 1977 किया गया था। जिसकी पानी क्षमता दो लाख 70 लीटर पानी की क्षमता है। वहीं दूरी टंकी मालीपुरा में बनी है।

दो कुप्पी भरने में लगा ढाई घंटा

दो घंटे से लाइन में लगे हुए है। दो कुप्पी को भरने में ही दो से ढाई घंटा लग जाता है। नगर में एक बार फिर से पानी की समस्या हो गई है। -सीता बाई, गंजीबड़

50 टैंकर डलने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी

प्रशासन को नगर की जल सप्लाई व्यवस्था अपने हाथ में लेना चाहिए। तभी नगर की जल व्यवस्था ठीक हो सकती है। अभी समझ में नहीं आ रहा है कि पानी क्यों नहीं दिया जा रहा है। अगर प्रतिदिन 50 टैंकर डल रहे है तो इतना पानी कहां जा रहा है। -सुरेंद्र कुमार, नगरवासी

तीन दिन छोड़कर कर रहे सप्लाई

नगर में अभी तीन दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन सभी को पानी मिल रहा है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है। शासन से टैंकर बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि लोगों को पानी पर्याप्त मिल सके। रवि शंकर वर्मा, सीएमओ

खबरें और भी हैं...