- Hindi News
- National
- संगठन... नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम पंचायतों के सहायक सचिव हड़ताल पर
संगठन... नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम पंचायतों के सहायक सचिव हड़ताल पर
इछावर| नियमितिकरण की मांग को लेकर जनपद क्षेत्र के सभी सहायक सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सभी सहायक सचिवों पंचायतों से आकर जनपद कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मंगलवार को जनपद पंचायत की 70 ग्राम पंचायतों में कार्यरत सहायक सचिव नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताली सहायक सचिव जनपद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष महेश वर्मा, ब्लाक सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज शर्मा, राकेश कुमार, पंकज ठाकुर, महेश वर्मा, मगन बारेला, मोहन मीणा, राजेश ठाकुर, मंगलेश वर्मा, संदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।