पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की सरकार है भाजपा सरकार : वर्मा

किसानों की सरकार है भाजपा सरकार : वर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सम्मान यात्रा शनिवार को रामपुरा, मोलगा, हाल्याखेड़ी, सतपिपलिया, सेंधव, जाखेड़ी, गोराखेड़ी, खजुरिया, घेंगी एवं रामनगर गांव पहुंची। पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इस अवसर पर भाजपा सरकार को किसानों की सरकार बताया। देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने केंद्र व राज्य दोनों के सामूहिक प्रयासों से किसान को आज के आधुनिक युग में अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया है। उसमें फिर चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि पूरे देश में सभी किसान भाइयों को 2022 तक पक्के मकान बनाकर देगी। स्वच्छता अभियान के तहत पूरे देश में शौचालय बनाने का काम हो या फिर गांवों की सड़क का काम सरकार ने प्राथमिकता से किए। पर सरकार के निर्णय किसानों के हित में ही रहे हैं।

समापन पर होगा विशाल समागम

यात्राओं के दौरान किसान सम्मान यात्रा का विशाल समागम व समापन की सूचना भी दी जा रही है। यह धामंदा गांव में 15 अप्रैल को 3 बजे पूरे विधानसभा इछावर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में होगा।

खबरें और भी हैं...