पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के मामले में पुलिस चार लोगों से की पूछताछ

हत्या के मामले में पुलिस चार लोगों से की पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी की सुसराल रसोई में गए धाईखेड़ा के भारला पठार निवासी झिरमल सिंह के हत्यारों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। शक के आधार पर पुलिस रविवार को दो नादान व दो कालूखेड़ी के लोगों को थाने में पूछताछ के लिए लेकर आई।

शनिवार को नादान जंगल सागौन के पेड़ के नीचे धाईखेड़ा भारला पठार निवासी झिरमल सिंह पुत्र रूप सिंह आयु 40 वर्ष का शव मिला था। मृतक गुरुवार को घर से रसोई में जाने का कहकर दुर्गा नायक के लिए निकला था। शनिवार को उसका शव नादान के जंगल में मिला। पुलिस ने मृतक के बच्चों सहित हत्यारों को पकड़ने के लिए कई लोगों से पूछताछ की। वहीं रविवार को दिन भर पुलिस नादान क्षेत्र में हत्या के सुराग खंगालती रही। इसी कड़ी में पुलिस नादान व कालूखेड़ी के दो-दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। टीआई एमआर खान ने बताया कि शीघ्र ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और कुछ को थाने भी बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...