पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात्रिकालीन विधायक ट्राफी कबड्डी में मोगराझिर को हरा आमाझिर विजयी

रात्रिकालीन विधायक ट्राफी कबड्डी में मोगराझिर को हरा आमाझिर विजयी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के गंजीबड़ खेल मैदान पर चल रही रात्रिकालीन विधायक कप नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फायनल मैच में आमाझिर की टीम ने मोगराराम की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। विधायक शैलेंद्र पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

शनिवार रात्रि को खेले गए फायनल मुकाबले में आमाझिर की टीम ने मोगराराम की टीम को 28-17 अंकों से हराकर फायनल मैच जीता। आमाझिर की टीम में अंतर्राष्ट्रीय सब जूनियर प्रो कबड्डी प्रतियोगिता इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हरिओम वर्मा प्रतियोगिता का मुख्य केंद्र थे। वहीं आमाझिर टीम के कप्तान रामराज वर्मा ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फायनल मैच में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने मोगराराम की मजबूत टीम को एक-एक पाइंट के लिए मजबूर कर दिया। मोगराराम की ओर से बर्दी वर्मा ने जरूर कुछ अच्छी रेड डाली और अपनी टीम को शर्मनाक हार से बचाने का प्रयास किया। इसके बाद भी आमाझिर की टीम ने 11 अंकों के अंतर से यह मैच जीत कर प्रतियोगिता जीत ली। तीसरे नंबर के लिए हुए मैच में आमाझिर मिस काल व गादिया की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें गादिया की टीम ने मैच जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में बालिका छात्रावास की टीम ने सिराड़ी को 11-3 से हराया।

प्रतियोगिता के मुख्यातिथि विधायक शैलेंद्र पटेल, अध्यक्षता कर रहे जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की विजेता टीम आमाझिर को 10 हजार रुपए नगद व ट्राफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मोगराराम टीम को 5 हजार रुपए नगद व ट्राफी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गादिया टीम को ट्राफी प्रदान की। वहीं महिला वर्ग में बालिका छात्रावास की टीम को 10 हजार नगद व ट्राफी, द्वितीय सिराड़ी को 5 हजार रुपए नगद व ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अंपायर जितेंद्र आजाद, राजेश मालवीय, राजेश जाट, निर्मल वर्मा, प्रमोद उइके, शेर सिंह कबाड़ी को भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में इछावर विधान सभा की पुरुष वर्ग की 25 व महिलाओं की 7 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर ब्लाक खेल समन्वयक आशा मौथला, लक्ष्मीनारायण केवट, शाकिर खान, शंकर घोटे, गुलाब सिंह ठाकुर, सीएल यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...