सरपंच ने कहा शिकायत झूठी
ब्रिजीसनगर की सरपंच गुड्डी बाई ज्ञान सिंह का कहना था कि शिकायतकर्ता ने जिस व्यक्ति के अपात्र होने की शिकायत की है, उसे पीएम आवास नहीं दी गई है। यह शिकायत झूठी और बेबुनियाद है।
जांच में शिकायत सही पाई गई
एसडीएम इछावर ने कलेक्टर के निर्देश पर जांच की और इसका प्रतिवेदन भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि जांच में पाया गया है कि प्रेमनारायण पुत्र महेश राठौर के पिता के नाम से दो पक्के मकान हैं। इसी तरह इनकी 2.938 हेक्टेयर भूमि भी है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है जो अनियमितता को दर्शाता है।