पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन में भीषण गर्मी के बाद रात में गर्म हवा का दौर जारी

दिन में भीषण गर्मी के बाद रात में गर्म हवा का दौर जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इछावर| पूरे ब्लाक में इस समय तेज गर्मी का दौर जारी है। मई माह में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही गर्म हवाओं के चलने का दौर शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। दिन में चलने वाली लू से बचने के लिए दो पहिया वाहन चालक अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर घर से निकल रहा है। चैनपुरा गांव के खाम सिंह परमार ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत तेज है सुबह से ही गर्म भरी हवाएं चलना शुरू हो जाती है इस कारण चेहरे पर कपड़ा बांध कर वाहन चलाना पड़ता है। दौलत सिंह ने कहा कि गर्मी अपना उग्र रूप धारण किए हुए। गर्म हवाओं और भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। इसमें लू लगने की शिकायतें अधिक मिल रही है। बीएमओ डाक्टर बीबी शर्मा ने बताया कि लू लगने पर तुरंत मरीज को डाक्टर को दिखाकर उपचार शुरू करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...