पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दबलाना, जमीतपुरा, इंद्रगढ़, बसोली और करवर में भी आयोजन

दबलाना, जमीतपुरा, इंद्रगढ़, बसोली और करवर में भी आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दबलाना| कस्बे में शनिवार को जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि दबलाना सरपंच इंद्रजीत वर्मा, भोला शंकर फुल्याणी भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बड़गांव में भी कार्यक्रम हुआ।

जमीतपुरा| देलूंदा में आयोजित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वच्छता अभियान राजस्थान सरकार के प्रदेश संयोजक शनि भारत मीणा एवं अध्यक्षता समाजसेवी अर्जुन मीणा की ओर से की गई। ग्राम विकास अधिकारी कैलाश मेघवाल, रामलक्ष्मण मीणा, कुलदीप जांगिड़, हमीद भाई, नंदकिशोर मीणा मौजूद रहे।

इंद्रगढ़| शहर में अलग-अलग संगठनों की ओर से अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बैरवा समाज के तहसील अध्यक्ष घनश्याम बैरवा, नगरपालिका अध्यक्ष बृजमोहन गर्ग, मंडल अध्यक्ष ललित श्रीमाल, भाजपा के नेता छीतर राणा, पुरुषोत्तम बैरवा, कांग्रेस की ओर से अजय शर्मा, सनमति हरकारा, गीतादेवी वर्मा, शिक्षक संघ उप शाखा की ओर से अध्यक्ष पवन प्रजापत, प्रतापसिंह हाड़ा, पंकज वैष्णव, रेखवीर सिंह, बलराम मीणा, नरेश मीणा, सुनीता मीणा, राधेश्याम वर्मा, चंद्रशेखर साहू मौजूद रहे।

बसोली| बसोली भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। इस मौके पर भैरव प्रकाश माहेश्वरी, किशन जांगिड़, लोकेश मीणा, रामलाल मीणा, नरेशकुमार गोठवाल, शिवराज प्रजापत, मुकेश कुमार गोठवाल, माया माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, दिनेश शर्मा, राधेश्याम गुप्ता मौजूद रहे।

करवर| अंबेडकर युवा संघर्ष समिति तथा एसटी व एससी विकास मंच की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जुलूस व अन्य कार्यक्रम हुए। सुबह 9 बजे आतिशबाजी व बैंडबाजों के साथ जुलूस बस स्टैंड से शुरू हुआ, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड स्थित पंचायत भवन में विसर्जित हुआ। मुख्य बाजार में जुलूस का रफीक मुगल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के युवाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं बजरंगदल व विहिप कार्यकर्ताओं कृष्ण दीक्षित, देवेंद्र राठौर ने शीतल पेयजल, शरबत पिलाया। करवर सरपंच सुनीता नागर ने ग्रामीणों की मांग पर बाबा साहब की प्रतिमा के लिए जमीन आवंटित करने, सर्किल का नामकरण अंबेडकर सर्किल करने का ग्रामसभा में प्रस्ताव लेने व पंचायत द्वारा हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिपस लालचंद्र चंदेल, माणी सरपंच यशपाल मीणा, खजूरी सरपंच साबूलाल मीणा, हेमंत वर्मा, महावीर वर्मा, श्रवण भारती, लड्डूलाल मीणा, रामपाल मीणा, रामसहाय मीणा, ऋषिराज बड़गुर्जर, चंद्रप्रकाश बड़गुर्जर, सौरभ वर्मा, रवि वर्मा, रामप्रसाद महावर, प्रकाशचंद्र वर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...