पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • इंद्रगढ़ में डूंगरशाह बाबा के उर्स पर कव्वाली कार्यक्रम, उमड़े जायरीन

इंद्रगढ़ में डूंगरशाह बाबा के उर्स पर कव्वाली कार्यक्रम, उमड़े जायरीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्रगढ़| शहर के माताजी रोड पर स्थित हजरत डूंगरशाह बाबा के स्थान पर सोमवार रात उर्स का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नैनीताल से आए मशहूर कव्वाल हासीब मिया एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां पेश की। जिसमें मुख्य रुप से दम मदार बेड़ा पार, मोला अली, सामने है सनम और क्या चाहिए, अल्लाह मददगार है तो किस बात का गम है आदि एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए गए। कार्यक्रम उर्स कमेटी एवं नगर पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य रूप से बाबा इकबाल साहब की सरपरस्ती में सुबह 4 बजे कव्वाल में श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम को लेकर रविवार से सोमवार रात तक लंगर भी चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन बृजमोहन गर्ग थे। अध्यक्षता पार्षद मेघराज चौधरी ने की।

खबरें और भी हैं...