इंद्रगढ़| सुमेरगंजमंडी में शनिवार को शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से यहां पर व्याप्त समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक में शिव सेना हिंदुस्तान तहसील अध्यक्ष बबलू सैनी, जिला महामंत्री देवकीनंदन शर्मा, जिला सचिव पीयूष राठौर, जिला उपाध्यक्ष गिरिराज सैनी, तहसील उपाध्यक्ष दिनेश योगी मौजूद थे।