सामुदायिक भवन में चल रहा बैंक मोहल्लेवासियों ने की शिकायत
इंद्रगढ़| चंपाबाग मोहल्लेवासी उमर खान और पूर्व पार्षद कालूलाल नरवाल ने मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग मंत्री व स्वायत्तशासन मंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर पालिका के सामुदायिक भवन को जनहित में देने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत राशि से 10 साल पहले सामुदायिक भवन बनवाया गया था। ताकि मोहल्लेवासियों को शादी समारोह के अलावा अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सके, लेकिन पालिका प्रशासन से इस भवन को एसबीआई शाखा के लिए किराया पर दे दिया। पालिका द्वारा बैंक को 1 साल के लिए सामुदायिक भवन दिया गया था, लेकिन 10 साल बीत बाद भी बैंक से खाली नहीं करवाया गया। उधर, ईओ चंद्रकला वर्मा ने बताया कि पालिका को बैंक द्वारा प्रतिमाह 7 हजार रुपए किराया दिया जा रहा है। हमारे पास अभी तक बैंक को खाली करवाने जैसी मोहल्लेवासियों की कोई शिकायत भी नहीं आई है।
इंद्रगढ़ का मामला