मोहनपुरा में सैनी समाज का विवाह सम्मेलन आज
इंद्रगढ़। माली सैनी समाज के सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में।
भास्कर न्यूज | इंद्रगढ़
मोहनपुरा में बुधवार को अक्षय तृतीया पर माली सैनी समाज की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
यहां पर महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोपहर को 12 बजे के बाद पाणिग्रहण संस्कार होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जयपुर के मदनलाल सैनी होंगे। अध्यक्षता सवाईमाधोपुर के जगदीश सैनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि इंद्रगढ़ पालिका पार्षद मेघराज चौधरी होंगे। कार्यक्रम को लेकर विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष कृष्णगोपाल सैनी, कोषाध्यक्ष सोसरमल सैनी, संयोजक सूरजमल सैनी, कृष्णमुरारी सैनी ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।