इंद्रगढ़ में पशु अस्पताल की टंकी से व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार मौन
इंद्रगढ़| विभाग की अनदेखी के चलते पशु अस्पताल के छत पर रखी पानी की टंकी से दो साल से पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है। पूर्व पार्षद कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो टंकी से पानी व्यर्थ बह रहा था। लोगों ने बताया कि एक और पानी के लिए हाहाकार मचा है और दूसरी और पानी बेकार बह रहा है।