इंद्रगढ़| शहर में तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां पर सरकारी कॉलेज नहीं होने से शहर एवं क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इस बारे में इंद्रगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र हरकारा ने रविवार को राजस्थान के शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि इंद्रगढ़ शहर एवं क्षेत्र में आसपास कई छोटे-बड़े गांव लगे हुए हैं बावजूद यहां पर सरकारी कॉलेज नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।