स्टूडेंट्स जा सकेंगे नासा और इसरो
सिटी रिपोर्टर | इंदौर
आईआईटी गुवाहाटी देशभर के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए टेक्नोथ्लॉन इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप करा रहा है। इसके लिए 15 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगी। मुख्य परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी में होगी। उसमें दोनों वर्गों में सफल पहले दो ग्रुप को नासा और दूसरे स्थान पर आए ग्रुप को इसरो विजिट के लिए भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.techniche.org पर विजिट कर सकते हैं।