पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटली इंडोनेशिया के वैज्ञानिक दुनिया का पहला टेस्टट्यृूब राइनो बनाने में जुटे हैं

इटली-इंडोनेशिया के वैज्ञानिक दुनिया का पहला टेस्टट्यृूब राइनो बनाने में जुटे हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण फिल्म फेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत 45 मिनट की डाक्यूमेंट्री \\\"ऑपरेशन सुमात्रा राइनो\\\' से हुई। यह फिल्म राइनो की सबसे छोटी किस्म सुमात्रा राइनो को ख़त्म होने से बचाने के लिए एनजीअो बोर्नियो राइनो अलायंस द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। पहले ये प्रजाति पूरे विश्व में पाई जाती थी। लेकिन राइनो के हॉर्न्स पाने के लिए इंसानों ने लगातार उनका शिकार किया।आज पूरे विश्व में इनकी तादाद 100 भी नहीं है। 2017 तक तीन सुमात्रा राइनो (टैम, ईमान और पुनटुग) मलेशिया में मौजूद थे। कैंसर की वजह से पुनटुग गुज़र गया। अब सिर्फ दो राइनो बचे हैं जो विश्व में अलग-अलग जगह हैं। यह दुर्लभ प्रजाति विलुप्त न हो इसके लिए इन -विट्रो फर्टिलाइजेशन के ज़रिए लैब में ही एम्ब्रियो तैयार किए जाते हैं। जर्मनी, इटली और इंडोनेशिया के एक्सपर्ट्स दुनिया का पहला टेस्टट्यूब राइनो ग्रो जा रहे हैं।

दूषित पानी पीने से गंगनौली गांव का हर शख्स किसी बीमारी से ग्रस्त है, 75 फीसदी को कैंसर

समारोह में अरीब हाशमी की \\\"गंगनौली-लाइफ इन चोक्ड डिसोलेशन\\\' दिखाई गई। यूपी का एक छोटा सा गांव है गंगनौली। दूषित पानी पीने की वजह से यहां का हर व्यक्ति किसी न किसी बिमारी का शिकार है। कैंसर है, विकलांगता या चर्मरोग हैं। दरअसल इस गांव के पास शुगर मिल्स हैं, जहां से इंडस्ट्रियल वेस्ट नदी में डाला जाता है। इससे नदी में मेटल्स की मात्रा बढ़ गई है। यह पानी अब ज़हर हो गया है। पॉल्यूशन अब इतना बढ़ चूका है कि अब वो ग्राउंड वाटर को भी दूषित कर चुका है। इसी वजह से बीमारियां हो रही हैं। इस गांव में 75 फीसदी लोग कैंसर से जूझ रहे हैं। यह फिल्म इस गांव के प्रति सरकार की लापरवाही को दर्शाती है। समारोह में फिल्म कालीचाट भी दिखाई गई।

खबरें और भी हैं...