जिगित्सा हेल्थकेयर के खिलाफ पीएफ कार्यालय ने दर्ज कराई एफआईआर
शासन से पैसा लिया, कर्मचारियों के खाते में पीएफ जमा कराया ही नहीं
इंदौर डीबी स्टार
प्रदेश के 51 जिलों में इमरजेंसी सर्विसेस 108, जननी सुरक्षा योजना 102, डॉक्टर एक्सप्रेस, मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू), 104 ब्लड बैंक वाहन के संचालन की जिम्मेदारी जिगित्सा हेल्थकेयर लि. (जेडएचएल) को दी गई है। इसमें से 108 सेवा के लिए कंपनी ने करीब 2800 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। इसमें इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनी (ईएमटी), पायलट और रिलीविंग स्टाफ शामिल है। नियमों के मुताबिक कंपनी को इन कर्मचारियों को पीएफ और अन्य सुविधाएं देना अनिवार्य है। कंपनी ने पिछले साल कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की अंशदान राशि काटी, लेकिन उनके पीएफ खाते में जमा नहीं कराई। शेष पेज 2 पर
हां हमसे गलतियां हुई हैं
 कर्मचारियों के खाते में पीएफ का अंशदान जमा कराने में हमसे गलतियां हुई हैं। पीएफ कार्यालय ने इस मामले में हमारे विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है। करीब 20 फीसदी राशि को लेकर मामला दर्ज हुआ है। हम कर्मचारियों की यह राशि जमा करने का प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे सभी के खातों में राशि जमा की जाएगी। पीएफ कार्यालय से भी इसके लिए समय मांगा है। मनीष सचेती, डायरेक्टर जिगित्सा हेल्थकेयर