पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी को 594.98 लाख रुपए जमा कराना था पीएफ कार्यालय में

कंपनी को 594.98 लाख रुपए जमा कराना था पीएफ कार्यालय में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

जब पीएफ कार्यालय ने जांच की तो मामला पकड़ में आया। विभाग द्वारा की गई जांच के मुताबिक कंपनी ने मार्च 2017 से अक्टूबर 2017 तक पीएफ अंशदान 594.98 लाख रुपए की राशि जमा नहीं कराई है। चूंकि कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र में है, इसलिए पीएफ कार्यालय ने मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया है।

पीएफ के दोनों हिस्से जमा नहीं कराए

कंपनी को कर्मचारी के वेतन से 12 प्रतिशत पीएफ काटना होता है। इतनी ही राशि कंपनी की तरफ से मिलाकर पीएफ खाते में जमा कराना होती है। कंपनी ने करीब आठ महीने तक कर्मचारियों के वेतन से यह राशि काटी। न तो कर्मचारियों का हिस्सा जमा कराया और न ही अपने हिस्से की राशि जमा कराई। कर्मचारी नेता रामस्वरूप परमार के मुताबिक पीएफ की राशि जमा नहीं कराने को लेकर एनएचएम में कई शिकायतें की गई थी।

राजस्थान में ब्लैकलिस्ट हो चुकी है कंपनी

पीएफ में गड़बड़ी करने वाली यह कंपनी राजस्थान में ब्लैकलिस्ट हो चुकी है। यहां 2010 से लेकर 2013 तक एनआरएचएम के तहत एंबुलेंस खरीदने में जिगित्सा कंपनी ने टेंडर में गड़बड़ी की थी। जयपुर के अशोकनगर थाना में 31 जुलाई 2013 को आईपीसी की कई धाराओं में कंपनी के खिलाफ एफआईआर हुई। मामला सीबीआई तक भी गया। इसके बाद राजस्थान में जिगित्सा हेल्थकेयर को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया।

प्रकरण दर्ज कराया है
 108 संचालन करने वाली जेडएचएल कंपनी ने पीएफ जमा कराने में अनियमितता की है। हमारी जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कंपनी से दस्तावेज जब्त कर इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया गया है। हम लगातार इस मामले की जांच कर रहे हैं। संजय मेहरा, आयुक्त पीएफ

खबरें और भी हैं...