पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए सत्र से स्कूलों में बच्चों को बताएंगे ‘गुड टच बैड टच’

नए सत्र से स्कूलों में बच्चों को बताएंगे ‘गुड टच-बैड टच’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

अड़ोस-पड़ोस से लेकर स्कूल तक हर जगह बच्चियों को खतरा बना रहता है। आए दिन पढ़ने-सुनने को मिलता है कि बच्ची के साथ हरकत हो गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर काबू करने के लिए सरकार अब ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर रही है। लर्निंग- शेयरिंग पैटर्न पर दी जाने वाली इस प्रैक्टिकल एजुकेशन में पैरेंट को भी गाइड किया जाएगा।

यानी बच्चों को घर और स्कूल दोनों जगह सिखाया जाएगा कि अच्छा और बुरा स्पर्श क्या होता है? बच्चियों को बताएंगे कि जब कोई बुरा स्पर्श करे तो उन्हें क्या करना चाहिए? 14 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। सत्र की शुरुआत से ही कक्षाओं और प्रार्थना सभा में बच्चों को गुड टच-बैड टच की शिक्षा दी जाएगी। इसके पीछे मकसद यह है कि बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही वह अलर्ट हो जाएं। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हो जाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो। शेष पेज 3 पर

खबरें और भी हैं...