पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 दिन के अभियान में बनाई गंगा के प्रदूषित होने पर फिल्म

45 दिन के अभियान में बनाई गंगा के प्रदूषित होने पर फिल्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिनी पर्यावरण फिल्म फेस्ट के आखिरी दिन शनिवार को दिखाई गई डॉक्युमेंट्री फिल्म होली-अनहोली रिवर यह मार्मिकता से बताती है कि गंगा के प्रति गहरी आस्था के साथ ही यह कितनी प्रदूषित हो चुकी है। दो अमेेरिकी इस फिल्म को बनाने के लिए गंगोत्री से गंगा सागर की 45 दिन की यात्रा करते हैं और पाते हैं कि गंगा में ऋषिकेश और हरिद्वार तक आते आते ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगी। आगरा-कानपुर के चमड़ा उद्योग के पानी से यह इतना प्रदूषित होती है कि इसमें क्रोमियम की मात्रा 75 गुना तक बढ़ जाती है। गोविंदराम सेक्सरिया इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड मैनेजमेंट में द नेचर वॉलंटियर के इस फिल्म समारोह में तीन फिल्मे दिखाई गई।

भगीरथी प्रयास करने होंगे

इस मौके पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (भोपाल) के डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव ने कहा देश की नदियों और जल में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इन्हें बचाने के लिए भागीरथ की तरह प्रयास करने की ज़रूरत है। पर्यावरणविद पद्मश्री भालू मोंढे ने कहा गंगा को प्रदूषित करने में इंदौर का भी हाथ रहा है। शहर से निकलने वाली कान्ह नदी को हमने खराब कर दिया।

सन् 2021 तक शहर की हालत चिंताजनक हो जाएगी

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने कहा कि नगर निगम ने सन् 2011 में एक सर्वे करवाया। इसमें शहर के भूगर्भ जल का परीक्षण हुआ। रिपोर्ट आई कि 91 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है। शहर में जिस गति से जल प्रदूषण हो रहा है उस हिसाब से सन् 2021 तक हालात चिंताजनक हो जाएंगे। कभी हमारा शहर नदी, तालाब और बावड़ियों के लिहाज से बेहद समृद्ध रहा है लेकिन हमने इन प्राकृतिक स्रोतों की अनदेखी की।

खबरें और भी हैं...