कैम्प में बच्चे डांस, कराते, मेडिटेशन सहित कई एक्टिविटीज़ में हिस्सा ले रहे हैं।
सिटी रिपोर्टर | इंदौर
बच्चों के लिए किड्स कैम्प स्कूल द्वारा लगाए गए समर कैम्प में कई एक्टिविटीज़ की जा रही हैं। यहां कराते, स्केटिंग, डांस, फिजिकल फिटनेस, मेडिटेशन, मेहंदी, इंडोर गेम्स, अबेकस, स्पोकन इंग्लिश, खाना-खजाना सहित कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रिंसिपल अरविंद कोठारी ने बताया कि कैम्प में गर्ल्स को सेल्फ डिफेंस की टेक्निक भी सिखाई जा रही है। बच्चों को गुड टच व बेड टच के बारे में भी बताया जा रहा है। बच्चों के बेहतर भविष्य और नींव मजबूत करने के लिए एक्सर्ट्स द्वारा मैथ्स और इंग्लिश की क्लास भी लगाई जा रही है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस कैम्प में तीन साल के बच्चों से लेकर 20 साल तक के युवा शामिल हो सकते हैं।