इंदौर | शहर के खेलप्रेमियों को जुलाई माह में कबड्डी की दावत मिलेगी। प्लम स्पोर्ट्स और विक्रम स्पोर्ट्स द्वारा 11 लाख रुपए इनामी ऑल इंडिया प्रो कबड्डी जुलाई माह में खेल प्रशाल में आयोजित की जाएगी।
संयोजक रामप्रकाश गौतम ने बताया कि पुरुष वर्ग की स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में चुना जाएगा। ए श्रेणी के खिलाड़ी को 50, बी को 25 तथा सी श्रेणी के खिलाड़ी को 15 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। स्पर्धा के लिए देशभर के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 19 और 20 मई को मल्हार आश्रम स्थित विक्रम स्पोर्ट्स मैदान पर होगी। इच्छुक खिलाड़ी भागीरथ जरिया और लक्ष्मण गीते से संपर्क कर सकते हैं।