इंदौर। सीसीआई, केवायसी, क्रिश्चियन एमिनेंट की ए व बी टीम ने रामभरोसे यादव स्मृति अभा लेदरबॉल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में सेमीफाइनल में जगह बनाई। चिमनबाग मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में यश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में दिनेश के 36 रनों की बदौलत एमिनेंट बी टीम ने लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में भोपाल ने पहले खेलते हुए 145 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में एमिनेंट ने 3 विकेट पर 146 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। कनिष्क दुबे ने 45 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच शुभम गुंजाल व कनिष्क को अनिरूद्ध नागपुरकर, संतोष साहू आैर आशीष शर्मा ने पुरस्कृत किया।