इंदौर | मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुणे के वालेवाड़ी खेल परिसर में खेली गई राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में 4 स्वर्ण, 5 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक अपने नाम कर ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ी : स्वर्ण : पूर्वी आर्य, सौम्या नायर, शिव सेन, देवा गणेश नायर। रजत : लक्षिता मुकाती, आरोही जोशी, आकाश ठाकुर, चिराग गोपलानी, ईशान शर्मा। कांस्य : प्रांजलि बैरागी, ऐश्वर्या खोरवाल, राहुल पालीवाल, रितिक यादव।