पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआईटी: एक करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम और लेक्चरर हॉल

आईआईटी: एक करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम और लेक्चरर हॉल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी में छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट लेक्चरर हॉल की सुविधा मिलने वाली है। हॉल में लगे सभी सिस्टम ऑनलाइन होंगे। विद्यार्थियों को स्लाइड बनाकर हर सब्जेक्ट के लिए पढ़ाई कराई जाएगी। हॉल में दो से ज्यादा बड़े प्रोजेक्टर लगेंगे, जिनमें एक साथ कई स्लाइड्स को विजुअलाइज किया जा सकेगा। इसमें एक खासियत होगी कि देश में कहीं भी बैठकर प्रोफेसर ऑनलाइन पढ़ा सकेंगे। इसके लिए प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है।

लेक्चरर हॉल के पास 2000 से ज्यादा लोगों की बैठक क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसमेंं संस्थान के कार्यक्रम होंगे। फिलहाल ऑडिटोरियम का प्रारूप फाइनल होना शेष है। ऑडिटोरियम के पास ही एक सेमिनार हॉल भी बनाया जाएगा। संभावना है कि अगले माह तीनों भवनों का काम शुरू हो जाएगा।

हम जल्द ही बनवा देंगे

एमडी सिंह, कार्यकारी अभियंता

दो साल में आईआईटी कैम्पस में ऑडिटोरियम, लेक्चरर हॉल और सेमिनार हॉल तैयार हो जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों को जल्द ही तीनों भवनों की सुविधाएं मिलेंगी।

आईआईटी इंदौर कैंपस।

खबरें और भी हैं...