‘मैं दिशा हूं’ संस्था कराती है गरीबों का नि:शुल्क इलाज
2000 लोगों का समूह अब तक कर चुका है 3000 मरीजों की सहायता
गरीबों की मदद का जज्बा लेकर बने ग्रुप ‘मैं दिशा हूं’ ने अब तक 3000 मरीजों का नि:शुल्क करवाया है। संस्था के पास मरीजों का पूरा डाटा है।
डीबी स्टार. इंदौर
मैं दिशा हूं समूह के सदस्यों ने दिशा हेल्प एंड हेल्थ केअर सोसायटी बनाई है। समूह के प्रमुख विजय अग्रवाल के मुताबिक करीब 12 साल पहले कुछ दोस्तों ने मिलकर समूह बनाया था।
धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए और आज समूह में 2000 से अधिक लोग नि:स्वार्थ सेवा दे रहे हैं। समूह पीपीएल कार्डधारी के इलाज या अॉपरेशन पर 2 लाख रुपए तक खर्च करता है। हर महीने 10 से 15 गरीब मरीजों का उपचार कराया जाता है। सालभर में 125-150 जरूरतमंदों की नि:शुल्क सर्जरी कराई जाती है। ठीक होने के बाद भी समूह मरीज के संपर्क में रहता है और उनकी मदद करता है। अब तक 3000 मरीजों का उपचार कराया जा चुका है।