पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले नहीं मिलती थी छुट्‌टी, अब थाने में ही मनाया जाता है जन्मदिन

पहले नहीं मिलती थी छुट्‌टी, अब थाने में ही मनाया जाता है जन्मदिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभक्ति और जनसेवा का जज्बा लेकर 24 घंटे नौकरी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए इंदौर में अनूठी पहल शुरू हुई है। अब थानों में पुलिसकर्मियों का जन्मदिन मनाया जाने लगा है। साथ ही एक दिन का अवकाश भी दिया जा रहा है।

डीबी स्टार. इंदौर

पंढरीनाथ, सराफा, सदर बाजार, मल्हारगंज, एरोड्रम, चंदननगर सहित कई थानों पर निजी कंपनियों की तर्ज पर कर्मचारियों का जन्मदिन मनाया जाता है। थाने के बाहर बाकायदा हैप्पी बर्थडे बोर्ड लगता है। पूरे स्टाफ को सूचना दी जाती है। थाने में गुब्बारे, फूल माला और अन्य सजावट के बीच जन्मदिन की पूर्व संध्या में केक काटकर जश्न मनाया जाता है। थाने पर छोटी पार्टी का आयोजन भी किया जाता है। अगले दिन बर्थडे बाय (कर्मचारी) को परिवार के साथ एंजाय करने के लिए छुट्‌टी दी जाती है।

कम हुआ है कर्मचारियों का तनाव

यह सकारात्मक पहल मल्हारगंज सीएसपी वंदना चौहान और चंदननगर टीआई योगेशसिंह तोमर के प्रयासों से शुरू हुई है। अफसरों का कहना है कि पहले खास आयोजनों या अवसरों पर पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी नहीं मिलती थी। इसके चलते वे बेमन से काम करते थे। नई शुरुआत से कर्मचारियों का काफी हद तक तनाव कम हुआ है।

खबरें और भी हैं...