पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी से ज्यादा इन्हें चिंता है बंगले की

नौकरी से ज्यादा इन्हें चिंता है बंगले की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस विभाग में पांच साल से जमे अफसरों के ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली लिस्ट में आधा दर्जन अफसरों के नाम आए हैं। खबर है कि राष्ट्रपति दौरे के कारण इन्हें इंदौर में रोक लिया गया था। दौरा खत्म होते ही रवानगी शुरू हो जाएगी। बाहर जाने वाले अफसरों को सबसे ज्यादा चिंता बंगले की है। जहां तबादला हुआ है वहां पूछा जा रहा है, जो बंगले खाली हैं उनके हालात कैसे हैं। उधर वाले कभी फोन करते हैं तो कभी व्हाट्स एप पर फोटो भेजते हैं। अफसरों को बंगले पसंद नहीं आ रहे हैं। अब उन्हें कौन बताए कि सरकारी बंगलों की इन दिनों हालत खराब है।

खबरें और भी हैं...