पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी क्षमताओं को अपनी शक्ति बनाएं

अपनी क्षमताओं को अपनी शक्ति बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 न जाने क्यों मेरे साथ पढ़ने वाले लड़के मुझसे बात नहीं करते। मैं कोशिश करता भी हूं तो वे दूरी बना लेते हैं। मुझे क्या करना चाहिए?

- विनोद वर्मा, रायपुर

 आपके साथी आपको क्यों पसंद नहीं करते, पहले तो इस बात की गहराई में जाएं। खुद का आंकलन करें कि कहीं आपका व्यवहार उनके प्रति स्वार्थी या विरोधी तो नहीं है। ये भी हो सकता है कि वह आपकी कोई अच्छी बात से ईर्ष्या रखते हों, जैसे आपकी पढ़ाई या पहनावा। इस बात पर भी गौर करें कि कहीं आपने उनके साथ बुरा व्यवहार तो नहीं किया? यदि ऐसा कोई कारण नहीं है तो समझ लीजिए कि वे जिन्हें पसंद नहीं करते होंगे, उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करते होंगे। ऐसी स्थिति में आप अपने जैसे अन्य लोगों को खोजें और उनसे दोस्ती करें। आप कुछ तरीके अपनाकर अपनी क्षमताओं को अपनी शक्ति बनाएं।



 मैं खेल में जीवन बनाना चाहता हूं और घर वाले मुझे पढ़ाई के लिए दबाव बना रहे हैं। मैं उन्हें कैसे समझाऊं?

- विजेंद्र राय, इंदौर

 आपके घरवालों को लगता होगा कि खेलों के कॅरिअर में न तो सुरक्षा है और न ही िवकास की खास संभावना। एक तरह से यह सही भी है। हर कोई तेंदुलकर या मैसी नहीं बन जाता। वहीं दूसरी ओर खेल आपका पैशन है, इसलिए आपको लगता है कि आप इसमें अच्छा कॅरिअर बना सकते हैं। यदि आपको सच में ऐसा लगता है तो आप अागे बढ़ें। झूठी आशा के आधार पर कोई स्वप्न न बुनें। पूरी जानकारी के साथ पुख्ता प्लान बनाएं। जब आपको लगे कि आपके माता-पिता खुश हैं, उनसे बात करें। आपको अपने फैसले की अच्छी बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। पूरे नॉलेज के साथ माता-पिता से बात करें ताकि आप उनके सवालों के जवाब दे पाएं।

विशेषज्ञ : डॉ. राजेंद्र बर्वे (साइकेट्रिस्ट, मुंबई)

यदि आपके मन में रिलेशनशिप से संबंधित कोई जिज्ञासा है, तो हमें लिख भेजिए। हमारे विशेषज्ञ आपके सवालों का जवाब देंगे। पता है - youcanask@dbcorp.in

आमंत्रण
खबरें और भी हैं...