पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोनल कार्यालय के चारों तरफ पहले से ही बने हुए हैं सुविधाघर

जोनल कार्यालय के चारों तरफ पहले से ही बने हुए हैं सुविधाघर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

विजयनगर जोनल ऑफिस से चार कदम की दूरी पर महिला-पुरुष के अलग-अलग लेटबॉथ वाले सुविधाघर बने हैं। मेघदूत गार्डन जाने वाली सर्विस रोड पर बना यह सुविधाघर जोनल ऑफिस से लगभग सटा हुआ है।

इसी तरह पीछे की तरफ कालिका मंदिर से बगल में सुविधाघर बना है। विजय नगर थाने के सामने भी निगम ने महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग सुविधाघर बनाए हैं। रेडिसन की तरफ जाने वाली सड़क पर भी थोड़ी दूरी पर सुविधाघर बना है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि ऐसे में जेडओ ऑफिस के ठीक पीछे एक और सुविधाघर बनाने का औचित्य समझ से परे है। यह जनता से कमाए धन का दुरुपयोग है।

परिवहन विभाग से आईडीए को मिली है जमीन

निगम जिस जमीन पर सुविधाघर बना रहा है वह आईडीए को परिवहन विभाग से मिली है। इस जमीन पर पहले आरटीओ कार्यालय था। यहां अब अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनना है। नगर निगम ने इस जमीन पर गेट तक कब्जा कर लिया है। यहां पैवर ब्लॉक लगा दिए हैं। जेडओ का कहना है कि महिलाओं के लिए सुविधाघर बना रहे हैं, जबकि कर्मचारियों का दावा है, जेडओ निजी उपयोग के लिए बनवा रहे हैं। उधर, आईडीए का कहना है कि निगम के इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...