पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक के फिक्स डिपॉजिट की तरह मिलेगा 6.25% ब्याज

बैंक के फिक्स डिपॉजिट की तरह मिलेगा 6.25% ब्याज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

बिजली कंपनी द्वारा सुरक्षा निधि पर दिए जाने वाले ब्याज की राशि एक साल में पांच हजार रुपए से अधिक होती है तो बिजली कंपनी टीडीएस काट लेगी। अगर उपभोक्ता ने कंपनी में अपना पेन कार्ड जमा कराया है तो टीडीएस की राशि 10 प्रतिशत होगी और पेन कार्ड जमा नहीं किया तो यह राशि 20 प्रतिशत होगी। काटे हुए टीडीएस का बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ता को सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिससे वह आयकर विभाग से अपनी राशि वापस ले सकता है।

हर माह चेक करना चाहिए सुरक्षा निधि

सुरक्षा निधि की राशि हर साल बदल जाती है। इसका नियम यह है कि एक साल की खपत की तीन महीने की राशि सुरक्षा निधि के रूप में बिजली कंपनी अपने पास रखती है। उदाहरण के लिए अगर किसी उपभोक्ता की सुरक्षा निधि दो हजार रुपए जमा है और एक साल बाद उसके बिल का एवरेज तीन हजार रुपए आ रहा है तो अतिरिक्त एक हजार रुपए को तीन किश्तों में बिल में जोड़कर कंपनी वसूल कर लेगी। अगर बिल कम होता है तो तीन किश्तों में बिल से रकम काट देती है, जिससे सुरक्षा निधि कम हो जाती है। कंपनी के कम्प्यूटर प्रोग्राम के अनुसार इस राशि का बदलाव अपने आप होता है। फिर भी उपभोक्ता को अपने बिल में सुरक्षा निधि चेक करना चाहिए, ताकि बढ़ी हुई राशि का पता चल सके। अगर यह राशि नहीं बढ़ी है तो बिजली कंपनी के ऑफिस जाकर उसमें करेक्शन कराया जा सकता है।

ब्याज बढ़ने से होगा उपभोक्ताओं को फायदा

 बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुरक्षा निधि पर दिए जाने वाले ब्याज की राशि बढ़ा दी गई है। बिजली कंपनी आरबीआई की गाइडलाइन को फॉलो करेगी और अब उपभोक्ताओं को बैंकों में मिलने वाले फिक्स डिपॉजिट की तरह सुरक्षा निधि पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। ब्याज की दर बढ़ने से उपभोक्ताओं को फायदा होगा। सुब्रतो राय, अधीक्षण यंत्री पक्षंविवि कंपनी

खबरें और भी हैं...