- Hindi News
- National
- माय एफएम के रियलिटी शो \"पैसों का पेड़\' सीज़न 3 के विजेताओं को किया पुरस्कृत
माय एफएम के रियलिटी शो \"पैसों का पेड़\' सीज़न 3 के विजेताओं को किया पुरस्कृत
रेडियो के इतिहास के सबसे पहले रियलिटी शो पैसों का पेड़ सीजन 3 के आगाज़ से अंजाम तक सफरनामा आखिरकार ख़त्म हुआ। सीजन 3 के विनर समेत सभी 30 प्रतिभागी और 94.3 माय एफएम की टीम ने पैसों का पेड़ सीजन 3 के अपने सबसे पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक के अनुभव एक-दूसरे से शेयर किया। किसी ने अपने एलिमिनेशन की दास्तां सुनाई तो किसी ने प्रोग्राम के दौरान हुए फनी इंसीडेंट्स की बात की। एक कैफे में हुए कार्यक्रम में सीजन 3 के विनर प्रदीप अटूडे को 3 लाख रुपए का प्राइज़ दिया गया और सभी प्रतिभागियों को 94.3 माय एफएम की ओर से सर्टिफिकेट के साथ आकर्षक गिफ्ट्स भी दिए गए।
पैसों के पेड़ सीजन 3 का आगाज़ जिस शान-ओ-शौकत के साथ किया गया, अंजाम उतना ही ग्रैंड रहा। आखिरकार 94.3 माय एफएम का आपसे वादा रहा है कि हर मौके को वो ग्रैंड बनाए और इंदौर को दिल से जीना सिखाए ताकि हमारा इंदौर हर पल दिल से मुस्कुराए।