पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालाघाट, डीबीए ग्वालियर आैर डीबीए देवास अगले दौर में

बालाघाट, डीबीए ग्वालियर आैर डीबीए देवास अगले दौर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर कॉर्पोरेशन आैर गुना डीबीए के बीच खेले गए मुकाबले का दृश्य।

इंदौर | बालाघाट, डीबीए ग्वालियर आैर डीबीए देवास ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए मप्र राज्य जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश किया।

बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में खेली जा रही स्पर्धा के बालक वर्ग लीग मुकाबलों में में बालाघाट ने रतलाम को 40-7, डीबीए ग्वालियर ने डीबीए खंडवा को 40-12, जबलपुर कॉर्पोरेशन ने एनबीए बी को 21-15, नीमच ने बीआईसी ग्वालियर को 53-49, गुना ने उज्जैन को 20-10, डीबीए इंदौर ने अशोक नगर को 49-11, एनबीए बी ने देवास कॉर्पोरेशन को 20-17, होशंगाबाद डीबीए ने ग्वालियर डीबीए को 37-25, इंदौर कॉर्पोरेशन ने उज्जैन को 29-9, इंदौर डीबीएस ने मंदसौर डीबीए को 34-10, ग्वालियर ने खंडवा को 40-12, देवास ने भोपाल को 9-7, जबलपुर कॉर्पोरेशन ने एनबीए-बी को 21-15, एनबीए-ए ने डीसीसी जबलपुर को 49-27 आैर इंदौर कॉर्पोरेशन ने गुना को 26-11 से मात दी। बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में नीमच ने उज्जैन को 41-13, एनबीए-बी ने खंडवा डीबीए 13-7, बैतुल डीबीए ने इंदौर डीबीए को 28-4 आैर इंदाैर कॉर्पोरेशन ने बालाघाट डीबीए को 16-2 से मात दी।

खबरें और भी हैं...